HomeHealth and FitnessBenefits Of Sprouts: अंकुरित अनाज खाने के फायदे|

Benefits Of Sprouts: अंकुरित अनाज खाने के फायदे|

Sprouts खाने के बेहतरीन फ़ायदे .

Benefits Of Sprouts: आजकल हर घर की महिलाएं परेशान रेहती है ये सोचते हुए की रोज नाश्ते (Breakfast) में क्या बनाये? ये सवाल हमेशा महिलाओ के लिए एक उलझन बन चूका है| तो चलिए dosto आज हम आपको एक ऐसे नाश्ता विकल्प के बारे में बताएँगे जो की बनाने में आसान और हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है|

हम बात कर रहे है “Sprouts” यानि की अंकुरित अनाज की जिसे बच्चें, बड़े, महिलाये और बुजुर्ग भी सुबह के नाश्ते (Benefits Of Eating Sprouts For Breakfast) में खा सकते है | Sprouts में बहोत सारे पौष्टीक तत्त्व मौजूद होते है| तो dosto जानते है की अंकुरित अनाज खाने के क्या फायदे होते है …

Sprouts कैसे बनाते है ? (How to make Sprouts?)

Sprouts में दाल ,चना ,मुग,बीन्स,सोयाबीन,राजमा,हरे मटार भी होते है| इन सब को एक bowl में मिक्स करके पानी में भिगोया जाता है (Recipe For Sprout)| उसके बाद ही अंकुरण की प्रक्रिया शुरू होती है|

रात-भर इन सारे बीजों को पानी में भिगोने के बाद सुबह इस पानी को फेक दे और फिर से इन सारे बीजों को अच्छे से धोकर दुसरे पानी में डालकर रख दे या फिर आप इन सारे बीजों को कपडे में बांधकर fridge में भी रख सकते है| तीन-चार दिनों के बाद इन बीजों से सफ़ेद रंग का अंकुरण निकल आयेगा | तो तयार है आपका “अंकुरित अनाज”|

You May Like This :-

अंकुरित अनाज खाने के फायदे (benefits of sprouts in hindi):-

Sprouts खाने के बहोत सारे फायदे है बल्की जो लोग अपना अतिरिक्त बढ़ता हुआ वजन कम करना चाहते है उनके लिए तो sprouts बहुत ही फायदेमंद है|

1) वजन को कम करता है (Sprouts For Weight Loss) :-

Dietician का मानना है की Sprouts में fiber की quantity बहोत ज्यादा होती है इसी के कारण आपको भूक कम लगती है| क्योंकी fiber आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है| जिसकी वजह से आपका खाने पर control रेहता है | ऐसे में जितना कम खायेंगे उतना weight नियंत्रित रहेगा| Sprouts में बहुत कम calories होती है इसीलिए सुबह के नाश्ते में भी इसे शामिल कर सकते है|

2) दिल को रखता है स्वस्थ :-

हमारे पूरे शरीर का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है दिल| तो अगर हम अपने दिल को स्वस्थ रखेंगे तो अपना पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा| Sprouts में Omega-3 (ओमेगा-3) fatty Acid मौजूद होता है जो की Bad Cholesterol को बढ़ने से रोकता है| Sprouts में हम काबुली चने का सेवन करेंगे तो आपका Cholesterol का स्तर कम हो सकता है जिससे हमारा दिल स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा|

3) पाचन तंत्र को ठीक करता है (Sprouts for digestion) :-

आज कल की जीवनशैली में लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते है| जिसकी वजह से उन्हें पेट की समस्या का सामना करना पड़ता है| ऐसे में आप सुबह के नाश्ते में अगर sprouts खायेंगे तो आपकी पाचन शक्ति सुधारने में मदत हो सकती है| Sprouts खाने से पाचन शक्ति मजबूत रेहती है और कब्ज़ नहीं होता|

4) Immunity System को Strong रखता है :-

अगर किसी भी व्यक्ति की Immunity system कमजोर होती है तो वो व्यक्ति हमेशा बीमार हो सकता है| तो ऐसे में हम Sprouts खायेंगे तो रोग प्रतिकार क्षमता में सुधार हो सकता है| क्योंकी इसमें में vitamin -C मौजूद होता है जो की हमारे शरीर में WBC कोशिकाओं की संख्या को बढाता है जिसकी वजह से हमारी Immunity system मजबूत होती है|

5) Cancer के लिए Sprouts के फायदे :-

Sprouts में Anti-Oxidant , vitamin-c, vitamin-A और Protein भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो की free radical को घटाकर cancer का खतरा कम करने में मदत करता है| free radical हमारे Heart और बढ़ती उम्र के लिए काफी खतरनाक होते है| Cancer से बचने के लिए Broccoli (ब्रोकोली) Sprouts का सेवन कर सकते है| ब्रोकोली में सल्फोराफेंन (Sulforaphane) मौजूद होता है जो की कैन्सर का धोखा कम करता है| Sulforaphane शरीर में cancer पैदा करनेवाले chemical को ख़त्म करता है|

6) Diabetes Patient के लिए लाभदायक:-

आज के दौर में डायबिटीज की समस्या आम हो चुकी है| हर एक इंसान मधुमेह की समस्या से परेशांन है इसीलिए डायबिटीज पेशंट का आहार अच्छा होना चाहिए| Sprouts डायबिटीज के लिए बहुत ही उपयुक्त है इसके खाने से Blood Sugar level नियंत्रित रेहता है|

7) एनीमिया (Anemia) के लिए फायदेमंद है Sprouts का सेवन :-

अंकुरित अनाज में खासकर सोयाबीन स्प्राउट्स (Soyabean Sprouts) का सेवन कर सकते है| क्योंकी इसमे ज्यादा मात्रा में आयरन (Iron) मौजूद है जो की एनीमिया जैसी समस्या को कम कर सकता है|

अगर बात करे की Sprouts कब खाना चाहिए तो इसे सुबह के नाश्ते में एक छोटे bowl में लेके खा सकते है| दोपहर के भोजन में salad के स्वरुप में भी आप इसे खा सकते है| लेकिन इसे सेवन करने से पहले अच्छी तरह से धो ले|

Sprouts खाने के जैसे फायदे है वैसे नुकसान भी है| वो कहते है ना अगर किसी भी चीज़ का सेवन हम अतिरिक्त करेंगे तो नुकसान होगा ही इसीलिए आप अंकुरित अनाज का सही तरीके से सेवन करेंगे तो आपको इसके बहुत फायदे मिलेंगे| इसमें fiber के साथ ही Protein भी मौजूद है इसीलिए इसे अपने आहार में जरुर शामिल करे|

You May Like This :-

====

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share करे.

ऐसी information के लिए Social media पे आप हमें follow कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular