HomeHealth and FitnessHow to Gain Weight: वजन बढ़ाने के उपाय|

How to Gain Weight: वजन बढ़ाने के उपाय|

how to Gain Weight:- आज कल हर कोई वजन बढ़ने की वजह से परेशांन है लेकिन आज भी ऐसे कई सारे लोग है जो की पतले होने की वजह से दुखी रहते है| क्योकि वजन कम होने की वजह से लोग उनका मजाक बना देते है| इसलिए, जितना जरूरी मोटापा कम करना है, उतना ही महत्व वजन बढ़ाने का भी है। वैसे दोस्तों आज के ज़माने में वजन बढ़ाना कोई बड़ी बात नहीं है|

अगर आप रोजाना फ़ास्ट फ़ूड खायेंगे तो आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगेगा| लेकिन वजन बढ़ाने का यह सही तरीका नहीं है| क्योकी रोजाना फ़ास्ट फ़ूड खाने से वजन तो बढेगा लेकिन उसके साथ ही आपको बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा| इसीलिए हमे वजन बढ़ाने (Weight gain) के लिए healthy food खाने चाहिए| तो आइये दोस्तों इस ब्लॉग में वजन बढ़ाने के लिए कोनसे healthy food खाने चाहिए उसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे|

वजन कम होने कारण(Reasons for Being Underweight in Hindi):-

अचानक वजन कम होने के कई गंभीर कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन कारणों से वजन कम होने लगता है-

डायबिटीज – यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है| इससे शरीर में पानी की कमी होती है और पेशाब के साथ ग्लूकोज भी निकलता है| जिसकी वजह से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है और वजन कम होता है|

थाइरोइड – यह एक ऐसा हार्मोन है जो मेटाबोलिज्म को संतुलित करने में मदद करता है| यदि थाइरोइड का स्तर शरीर में अधिक होता है, तो मेटाबोलिज्म बहुत तेज होता है, जिससे कैलोरी का सेवन अधिक होता है| इसके कारण, शरीर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, विटामिन्स, पानी, स्वस्थ मोटापा (healthy fat) की कमी होती है, और वजन कम होता है|

कैंसर – कैंसर का ट्यूमर अक्सर बड़ी मात्र में calorie बर्न करते है इसके कारण बहुत तेजी से वजन कम होने लगता है|

डिप्रेशन(Depression)– यह एक मानसिक बीमारी है जिसमें मन में उदासी ,निराशा ,बेचैनी होती हैं|Depression में brain chemicals imbalance होते हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ता है या फिर कम होने लगता है|

हृदय रोग – कई बार हृदय रोग होने से भी वजन कम होने लगता है.

खराब लिवर : लिवर खराब होने पर शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इस कारण से भी वजन कम होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए शराब व सिगरेट से दूरी बनाए रखना चाहिए।

You May Like This :-

वजन बढ़ाने के उपाय (Weight Gain Tips in Hindi):-

वजन बढ़ाने (Weight Gain) के लिए आपको कुछ सरल और प्रभावी उपायों का पालन करना होगा|

हाई कैलरी युक्त भोजन का सेवन करे (Eat High Calorie Food):-

आलू, किशमिश, केला, खजूर, दाल, बिन्स आदि को आहार में जरूर शामिल करें| नियमित रूप से नट्स या नट से बनी हुई चीजें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नट्स खाने से आप हेल्दी रूप से वजन बढ़ा सकते हैं| तेजी से वजन बढ़ाने के लिए हमे हाई केलोरी युक्त फ़ूड खाना चाहिए जैसे की चावल(Rice), पीनट बटर(Peanut Butter), दूध(Milk), लाल मांस (Red Meat), अंडे(Egg) और पनीर.

फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करे (Eat more Fruits & Vegetables):-

फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| फलों में आप अंगूर(Grapes), आम(Mango) ,खुबानी(Apricot), केला (Banana),खजूर ये सब हाई कैलोरी युक्त फल (High Calorie Fruits) है जिसे खाने से तेजी से वजन बढ़ाया जा सकता है| सब्जियों में आप ब्रोकली, बंद गोभी, गाजर, पालक, कद्दू और बैंगन को शामिल कर सकते है|

ज्यादा प्रोटीन का सेवन करे(Eat more Protein):-

वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन की भी जरूरत होती है| प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है| इसके अलावा, मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं, क्योंकि कमजोर मांसपेशियां अधिक वजन को सहने में सक्षम नहीं होती हैं| प्रोटीन के लिए हम राजमा ,दाले ,छोले ,लोबिया ,दही ,मछली ये सब खा सकते है|

नट्स को अपने आहार में शामिल करे(Includes nuts in your diet):-

वजन बढ़ाने के लिए आप नट्स का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं| नट्स जैसे बादाम, मूंगफली और अलसी के बीज कैलोरी व फैट से समृद्ध होते हैं, जो वजन बढ़ाने में आपकी सहायता कर सकते है|

दिन में 3-4 बार खाए(Eat 3-4 times a day):-

एक ही बार में ज्यादा खाने से पाचन तंत्र ख़राब हो सकता है| इसिलिये थोड़े-थोड़े समय के बाद कुछ न कुछ खाते रहने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है| जिसकी वजह से व्यक्ति पूरा दिन एक्टिव रहता है और अपना काम पूरी क्षमता के साथ कर सकता है|

तनाव मुक्त रहिए:-

जब कोई भी तनाव में होता है तो उसका बुरा असर उसके शरीर पर पड़ने लगता है| तनाव की वजह से वजन कम या ज्यादा भी हो सकता है| इसीलिए तनाव से दूर रहने के लिए मैडिटेशन(Meditation) किया जा सकता है या फिर अपनी पसंदी का कोई भी music सुन सकते है|

पर्याप्त नींद(Enough Sleep):-

संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम के साथ साथ ही हमारे शरीर को आराम की जरुरत भी होती है| इसीलिए डॉक्टर का केहना है की शरीर को निरोगी रखने के लिए रात में 7-8 घंटे सोना जरुरी होता है| नींद पूरी होने से दिनभर की थकावट दूर हो सकती है और शरीर अगले दिन पूरी ऊर्जा के साथ काम करने लिए तैयार होता है|

योगा(Yoga):-

योगा से सिर्फ मोटापा कम नहीं किया जा सकता है, बल्कि वजन को भी बढ़ाया जा सकता है| यदि आप अंडरवेट का शिकार हैं, तो आप योगासन की सहायता ले सकते हैं। योगा की कई ऐसी क्रियाएं हैं, जो जल्द वजन बढ़ाने का कार्य करेंगी| योगा न सिर्फ तनाव को कम कर सकता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बेहतर कर सकता है| इसके अलावा, योगा से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है, जिससे भूख बढ़ सकती है| यहां हम कुछ योगासन बता रहे हैं, जिन्हें करने से वजन बढ़ सकता है|

  • भुजंगासन
  • वज्रासन
  • पवनमुक्तासन
  • मत्स्यासन
  • सर्वांगासन

अगर आप यह टिप्स फॉलो करेंगे तो आप जल्दी ही healthy तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते है|

Note :- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

ऐसी information के लिए Social media पे आप हमें follow कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular