HomeHealth and FitnessSide Effects Of Cold Water: गर्मियों में ठंडा पानी पीना होता है...

Side Effects Of Cold Water: गर्मियों में ठंडा पानी पीना होता है खतरनाक|

Side effects of drinking cold water in summers.

Side effects of cold water:- मार्च महीने के अंत में ही गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देती है | गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी की मात्रा (water level) ज्यादा तेजी से कम होने लगती है | इसीलिए गर्मियों में हमारे शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरुरी होता है | (side effects of drinking cold water)

लेकिन कौनसा पानी पीना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है ये भी तो जानना ज़रूरी है | क्यूँकि गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना या फिर ठंडी चीजें खाना पसंद करते है | अगर ठंडा पानी ना मिले तो वे glass में बर्फ़ डालकर पिते है |

कड़ी धुप से आने के बाद तुरंत fridge का ठंडा पानी पीना कुछ देर तक हमें राहत तो देता है लेकिन उससे हमारी सेहत बिघड सकती है |

अगर आप भी ऐसा ही करते है तो सावधान रहिये| क्योंकी फ्रिज में रखा हुआ पानी नैसर्गिक (natural) तरीके से नहीं बल्कि कृत्रिम (Artificial) तरीके से ठंडा किया जाता है | इसीलिए यह पानी आपके बीमार होने की वजह बन सकता है|

आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे है की गर्मियों में ठंडा पानी पिने से सेहत को होनेवाले नुकसान के बारे में…..

गर्मियों में ठंडा पानी पिने के नुकसान :- (Side Effects of Drinking Cold Water in Summer)

Side effects of drinking cold water.

1) सिरदर्द हो सकता है :-

ज्यादातर गर्मियों के मौसम में सिरदर्द शुरू हो जाता है| लोगो को मानना है की कड़ी धुप में जाने के कारण सिरदर्द हो सकता है लेकिन इसका असली कारण यह है की जब हम कड़ी धुप से आकर तुरंत ठंडा पानी पिते है जिसकी वजह से Brain frizz की समस्या हो सकती है|

ठंडा पानी स्पाइन की sensitive नसों को ठंडा कर देता है जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और सिरदर्द की समस्या होने लगती है|

2) कब्ज की समस्या हो सकती है :-

अगर आपको पहले से ही सर्दी, जुकाम या फिर कब्ज की समस्या है तो आपको ठंडा पानी बिलकुल नहीं पीना चाहिए| ठंडा पानी पीने से आपकी तबियत और बिगड़ सकती है| जब आप ठंडा पानी पीते है तो भोजन शरीर से गुजरते समय सख्त हो जाता है और आँते भी सिकुड़ जाती है जिसकी वजह से पेट में दर्द , कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएँ बढ़ने लगाती है|

You May Like This :-

3) हार्ट रेट कम हो सकता है:-

जब हम ठंडा पानी पिते है तब यह शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करनेवाली तंत्रिका को उत्तेजित करता है जिसे Vagus nerve कहा जाता है| यह nerve nervous system का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है|

पानी का temperature कम होने की वजह से vagus nerve प्रभावित होता है और हार्ट रेट कम हो जाता है | जिसकी वजह से Heart Disease भी हो सकते है| जिन लोगो को हार्ट की problem है उन्हें ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए|

4) पाचन संबंधी समस्या :-

जब हम ठंडा पानी पिते है, तो हमारे पेट में मौजूद enzymes और acids inactive हो जाते है, जो की पेट में मौजूद food digest करने में महत्त्वपूर्ण role play करते है| जिसकी वजह से हमारे digestive system पर भी बुरा असर पड़ने लगता है, जैसे की पेट दर्द, पेट फूलना और भी कई पेट की समस्या हो सकती है|

5) गले में infection हो सकता है:-

Fridge का ठंडा पानी पीने से आपको गले में दर्द और बलगम (mucus) की समस्या परेशान कर सकती है| आपकी आवाज़ भी ख़राब हो सकती है | गले में इन्फेक्शन होने के साथ साथ ही कब्ज की समस्या भी हो सकती है |

6) Energy level कम होता है:-

ठंडा पानी पिने से body में मेटाबोलिज्म (metabolism) slow काम करने लगते है जिसकी वजह से शरीर में ज्यादा काम करने की energy नहीं रहती है| ठंडा पानी शरीर से fat को release नहीं कर पाता जिसके कारण शरीर सुस्त रहता है और energy level कम हो जाती है|

इसीलिए दोस्तों अगर हम सही मात्रा में पानी पियेंगे तो हमारे शरीर को कोई भी नुकसान नहीं होगा | fridge का पानी पिने के बजाय अगर हम मटके का पानी पियेंगे तो हमारी सेहत को बहुत ज्यादा लाभ हो सकता है |

मटके का पानी भी fridge के पानी की तरह ही ठंडा होता है और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है की यह पानी natural तरीके से ठंडा होता है जिसे पिने हमारी शरीर को कोई नुकसान नहीं पोहचता है | मटका आपको कही भी कम दाम में मिल जायेगा और हमारे बड़े बुजुर्ग भी पहले ज़माने में मटके का ही उपयोग करते थे |

इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए गर्मियों में सही मात्रा में पानी पिए और अपने स्वास्थ का खयाल रखे |

You May Like This :-

====

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share करे.

ऐसी information के लिए Social media पे आप हमें follow कर सकते है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. This site is a valuable resource for anyone curious in learning about a variety of topics. Thanks for all that you do.

Comments are closed.

Most Popular