HomeMysteryJatinga Valley: जहा पक्षी करते है सुसाइड!

Jatinga Valley: जहा पक्षी करते है सुसाइड!

भारत की सबसे रहस्यमयी जगह , जहां आकर पक्षी करते हैं सूसाइड!

Jatinga Valley: हमने आजतक इंन्सानो के सूसाइड के बारे में सुना होगा लेकिन अगर हम ये कहे की एक ऐसी रहस्यमय जगह है जहा पक्षी सूसाइड करने आते है तो शायद आपको सुनकर ताजुब होगा लेकिन यही सच है|

दुनिया में बहोत सी चीज़े ऐसी है जो अभीतक scientist के लिए भी रहस्य बनी हुई है| इस रहस्यमय जगह का नाम है “जतिंगा वैली”(Jatinga Valley)|

जतिंगा गाव में sept और oct के दौरान हर साल बड़ी संख्या पर पक्षी ‘आत्महत्या ‘ (Suicide) करते है| तो जानते है dosto आखिर क्या रहस्य छुपा है इस गाव में….

जतिंगा वैली (Jatinga Valley):-

भारत का सबसे शानदार पर्यटन राज्य आसाम को माना जाता है| जितना खुबसूरत यह राज्य है उतने ही रहस्य यहाँ छुपे हुए है| उसी आसाम राज्य के दिमा हसाओ जिले में जतिंगा (Jatinga) एक बहुत ही खुबसूरत गाव है | यह गाव एक अजीब सी घटना के लिए प्रसिद्ध है| उस घटना को “The Suicide of Birds” कहते है|

उत्तरी काछार पहाडियों के बीच स्थित यह सुंदर वैली अपने नारंगी के बागो के लिए बेहद ही मशहूर है| sept महीने के शुरुवात से ही इस गाव में खबरे आना चालू होती है| इसी दरम्यान यहाँ आकर पक्षी सूसाइड(Birds suicide point) करते है|

लोग दूर दूर से यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता को देखने और पक्षियों के suicide के पीछे का रहस्य जानने के लिए यहाँ भेट देते है|

शाम के वक्त पक्षी करते है आत्महत्या:-

Birds Suicide

कहा जाता है की ज्यादातर सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक करीब हजारो पक्षी अचानक से अपना नियंत्रण खोने लगते है| उसके बाद वे पक्षी वहा के घरों और पेड़ो में जाकर टकरा जाते है| माना जाता है की हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यहाँ कृष्ण पक्ष के दौरान ये हादसे बहुत ज्यादा बढ़ जाते है|

यहाँ के केवल स्थानीय पक्षी ही नहीं बल्कि बाहर के पक्षी भी आकर इस दौरान आत्महत्या करते है| इसी कारण जतिंगा गाव काफी रहस्यमय माना जाता है|

Sept और Oct के महीने में जतिंगा वैली पर ज्यादा सर्दी का मौसम होता है और शाम के वक्त यहाँ हवाए भी काफी तेज चलती है| इसी वजह से यहाँ पर रात में लोगो को entry करने नहीं देते| यह सुनकर ताजुब होता है की कैसे पक्षी एकसाथ group में आकर आत्महत्या करते है|

इसमे तकरीबन पक्षियों की 44 अलग -अलग प्रजातीया भी शामिल है| जैसे की Tiger Bittern , Black Bittern etc. ऐसे प्रजाति के पक्षी शामिल होते है| गाववालो का मानना है की इस घटना के पीछे भुत प्रेत और अदृश्य ताकत हो सकती है|

Jatinga Valley को लेकर बहोत सारी अलग अलग बाते की जाती है| जब scientist ने इस घटना पर research किया तो बहोत सारी बातो के बारे में पता चला है| तो आइये dosto जानते है आखिर क्या है इसके पीछे का राज़?

You May Like This :-

पक्षी वैज्ञानिक का दावा :-

वैज्ञानिक का दावा

वैज्ञानिक का कहना है की इस घटना के पीछे यहाँ का मौसम और चुंबकीय ताकद हो सकती है| इसके अलावा इस जगह पर हवाए बहोत तेजी से चलती है साथ ही यह जगह बहोत ऊंचाई पर है और पहाड़ो से घिरे होने के कारण यहाँ हमेशा घने बादल छाए होते है|

मान्सून के वक्त कोहरे – वाली अँधेरी रातो में पक्षी गाव में रोशनी देखकर भ्रमित होते है और गाव की और आकाश से उतरने लगते है| यहाँ पक्षी आश्रय ढूंढने लगते है और खम्बों से टकराकर मारे जाते है| पक्षी वैज्ञानिक बताते है की पक्षी जबरदस्ती अपनी जान नहीं देते |

अक्सर ध्रुवीय प्रदेशों में भी ऐसी घटनाए देखी गयी है| यहाँ पे पाए जाने वाले जानवर जैसे लेमिंग्स जानवर,जो एक साथ झुंड में जाकर किसी खाई में गिर जाते है और मर जाते है।

पक्षियों की आत्महत्या के सवाल का जवाब देना अभी मुश्किल है।

जतिंगा वैली कैसे जाये? :-

जतिंगा वैली, गुवाहाटी से लगभग 330 किलोमीटर दूर है । गुवाहाटी से हाफलोंग के लिए ट्रेन और बस दोनों की सुविधा भी उपलब्ध है। 

Social media पे भी हमें follow करे.

RELATED ARTICLES

Most Popular