HomeMysteryRajRajeshwari Temple जहाँ बोलती है मूर्तियाँ

RajRajeshwari Temple जहाँ बोलती है मूर्तियाँ

Tripur Sundari Mata Temple

RajRajeshwari Temple भारत का एक ऐसा प्राचीन मंदिर है। इस ‘राजराजेश्वरी मंदिर‘ के बारे में कहा जाता है की इस मंदिर की मूर्तियाँ बोलती है। हमारे भारत देश में बहोत सारे अदभुत और प्राचीन मंदिर है, और मंदिर एक ऐसा श्रदस्थान है जहाँ पर आके भक्तों को शांति और सुकून मिलता है।

भगवान के ऊपर का विश्वास और उनके प्रति श्रद्धा जिसकी वजह से पर्यटक और भक्त बहोत दूर दूर से इन मंदिरो में आते है। कुछ लोग अपने दर्द बाटने आते है, तो कुछ लोग रहस्यमय चीज़ों के बारे में जानने के लिए और मंदिरो की ख़ूबसूरती और उस जगह की पवित्रता को महसूस करने आते है।

आज हम बात करने वाले है “Raj Rajeshwari Tripur Sundari Temple” के बारे में, जहाँ पे बोलती है मूर्तियाँ।

राज राजेश्वरी त्रिपूर सुंदरी मंदिर (RajRajeshwari Tripur Sundari Temple):-

कभी कभी हमें कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में पता चलता है, जिसकी वजह हम यह सोचने पर मजबूर होते है की, क्या सच में इस दुनिया में दैवी शक्ति है? हम बात कर रहे है “राज राजेश्वरी त्रिपूर सुंदरी मंदिर” (Raj Rajeshwari Tripur Sundari Mandir) की जो बिहार के बक्सर (Buxar) ज़िले में है।

राज राजेश्वरी मंदिर का इतिहास (History of RajRajeshwari Temple)

ऐसा कहा जाता है की तकरिबन ४०० साल पहले तांत्रिक “भवानी मिश्रा” ने इस मंदिर की स्थापना की थी।

तंत्र साधना के लिए बिहार का यह एक ही मंदिर है। मूर्ति की स्थापना से लेके आज तक भवानी मिश्रा के परिवार वाले ही इस मंदिर के पुजारी बनते है। इनके वंशज ही इस मंदिर की देखरेख करते है।

Raj-Rajeshwari-Tripur-Sundari-Temple
Pic Credit:- Akshat.saxena21 / CC BY-SA

तांत्रिको का इस मंदिर पर अटूट विश्वास है। इस मंदिर में वेदिक और तांत्रिक दोनो प्रथाओं का उपयोग करके देवी की पूजा की जाती है। यहा पे आनेवाले भाविकों का मानना है की, Rajrajeshwari Mandir में आने से उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

इस मंदिर में देवी ललिता त्रिपुरी सुंदरी की मूर्ति स्थापित की गयी है। उसके साथ ही देवी काली, तारा माता , भुवनेश्वरी,धुमावती,मान्तगी और कमला इन सब देवियों की मूर्ति भी स्थापित है।

नवरात्रो के दिनो में यहा भक्तों की भीड़ देखने मिलती है। तंत्रसाधना से ही यहा देवी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी है। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर भारत के बाक़ी प्राचीन मंदिरो से बहोत ही अलग है।

इस मंदिर में कुछ ऐसा चमत्कार होता है जिस पे शायद कोई विश्वास नहीं कर पाएगा। क्यूँकि इस मंदिर में रात के समय मूर्तियाँ आपस में बातें (Talking God) करती है।

यह भी पढ़े:-

राज राजेश्वरी मंदिर का रहस्य (Mystery Of Rajrajeshwari Mandir):-

RajRajeshwari Temple के नज़दीक रहनेवाले लोगों का कहना है की, इस मंदिर से रात के समय आवाज़ें आती है। उन्हें यक़ीन है की ये आवाज़ें मंदिर के मूर्ति में से ही आती है।

वैद्यनिको का भी यही मानना है की मध्य रात्रि में जब चारों और सन्नाटा होता है तब यहा पर किसी के बोलने की आवाज़ें सुनाई देती है। इसके पीछे का रहस्य का पता अब तक वैद्यानिक भी नहीं जान पाए है।

इस मंदिर के अंदर मौजूद देवता इंसान की तरह बात करते है और इस सच्चाई को कोई भी नज़रंदाज़ नहीं कर सकता। कई लोगों ने इसे अनुभव किया है। यह आवाज़ तभी सुनाई देती है जब मंदिर दर्शन के लिए बंद हो जाता है।

scientist का कहना:-

Scientist

इस मंदिर के जाँच पड़ताल के लिए वैज्ञानिको की टीम रात भर मंदिर के बाहर रुकी थी। थोड़ी देर के बाद जब मंदिर के दरवाज़े बंद हो गए तब उन्हें भी मंदिरो के दीवारों से आवाज़ सुनाई दी। वो भी दावे के साथ किसी मुद्दे पर नहीं पहोच पाए की ऐसा क्यू हो सकता है।

बहोत लोगों का मानना है की शायद ये भगवान की मूर्तियाँ इंसान से कुछ कहना चाहती है। इस मंदिर के बारे में ऐसी बहोत सारी बातें कही गयी है।

लेकिन इस की सच्चाई कोई भी जान नहीं सका। वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर हैरान है। इसी चमत्कार की वजह से दुनियाभर के लोग Rajrajeshwari Mandir में दर्शन के लिए आते है। रोज़ यहा पर भक्तों की भीड़ होती है।

आपको क्या लगता है क्या सच में ऐसा हो सकता है? comment करके हमें ज़रूर बताए।

यह भी पढ़े:-

====

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे.

Social media पे भी हमें follow करे.

RELATED ARTICLES

Most Popular