HomeMysteryKongka La Pass Mystery - कोंगका पास

Kongka La Pass Mystery – कोंगका पास

Kongka Pass जहा पे परग्रही देखने का दावा किया जाता है

कोंगका ला पास – Kongka La Pass

कोंगका पास – हिमालय में स्थित भारत और चीन के बिच की एक ऐसी जगह, जहां पे आज तक कई लोगो ने Aliens (परग्रही) और UFO (परग्रही यान) देखने का दावा किया है. Kongka La Pass यह वही जगह है जहा पे साल 1962 में भारत और चीन के बिच युद्ध हुआ था. 

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे ‘कोंगका पास‘ के बारे में जुडी कई सारी कहानियों के बारे में, और जानेंगे की क्या सच में Kongka Pass में aliens रहते है? क्या है Kongka La Pass का रहस्य?

कोंगका पास के बारे में – About Kongka La Pass:-

‘कोंगका पास’ को “कोंगका ला पास” के नाम से भी जाना जाता है. तिब्बती भाषा में “कोंगका ला पास” शब्द का अर्थ है “कोंगका दर्रा”. यह दर्रा भारत और चीन की सीमाओं के बिच में आता है. यह क्षेत्र आज भी दोनों देशों की सीमाओं की वजह से विवादित क्षेत्रों में से एक है. 

कोंगका ला पास यह वही क्षेत्र है, जहा पे सन 1962 में भारत और चीन इन दोनों देशों के बिच में युद्ध हुआ था और आज भी इस क्षेत्र को लेके दोनों देशों के बिच में विवाद है. 

You May Like This :-

कोंगका ला पास UFO – Incidents of UFO:-

भारत और चीन के सीमा के दोनों और के स्थानिक लोगो ने इस क्षेत्र के आसपास कई सारे परग्रहीय यान (UFO-Unidentified Flying Object) देखे जाने का दावा किया है.  

Kongka La Pass UFO

UFO से जुड़े किस्से:- 

स्थानिक लोगों के मुताबिक, यहाँ पर UFO से जुडी कई सारी घटनाये दर्ज की गयी है. हलाकि इस घटनाओं के कोई भी पुख्ते सबूत मौजूद नहीं है. 

  1. कहा जाता है की 2004 में इस जगह पर भारतीय भूवैज्ञानिक हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में खोज कर रहे थे. वहा पे पर्वत की चोटी पर उन वैज्ञानिकों को, चलते हुए रोबोट जैसी आकृति दिखाई दी. जब उसे देखने के लिए वैज्ञानिक आगे बढे तब तक वो आकृति गायब हो गयी. 
  2. 2012 में भारतीय सेना ने Pangong Lake के ऊपर एक रिबन के आकार की वास्तु को आसमान में उड़ते देखा. उसे स्पष्ट रूप से जानने के लिए सेना ने रडार और स्पेक्ट्रम का उपयोग किया लेकिन वो चीज़ क्या थी इसका पता नहीं लगा. 

ऐसी कई सारी कहानिया आपको स्थानिक लोगों के द्वारा या फिर internet पे मिलेगी, लेकिन इसके बारे में किसी भी प्रकार की खात्रीलायक जानकारी उपलब्ध नहीं है. 

साथ ही Kongka La Pass एक ऐसा दुर्गम क्षेत्र है, जहा पर कोई मानवी जीवन का अस्तित्व नहीं है. यह क्षेत्र पूरी तरह से सुनसान पड़ा हुआ है. Kongka La Pass यह जगह पूरी तरह से दुर्गम पहाड़ों से घिरी होने के कारण वैज्ञानिकों को भी यहाँ पे research करने में बहोत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. 

Kongka La Pass Alien

दोस्तों, आपको क्या लगता है? क्या सच में कोई Alien पृथ्वी पे मौजूद है? क्या सच में कोई ऐसी भी चीज़े पृथ्वी पे पहले से ही मौजूद है, जिससे इंसान अभी भी अनजान है? Comments में हमें जरूर बताये. 

यह भी पढ़े:-

====

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे.

Social media पे भी हमें follow करे.

RELATED ARTICLES

Most Popular