HomeInterestingOm Banna Temple - यहा बुलेट गाड़ी की होती है पूजा

Om Banna Temple – यहा बुलेट गाड़ी की होती है पूजा

राजस्थान में Om Banna जी का एक ऐसा मंदिर है जहाँ पे यहा पर एक ३५० cc Royal Enfield Bullet (RNJ ७७७३) की पूजा की जाती है। यह मंदिर “Bullet Baba Temple” और “Om Banna Temple” के नाम से भी famous है।

राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसमें बहोत सारी रहस्यमय जगह छुपी हुई है। यहा पर बहोत ही प्राचीन मंदिरे और क़िले देखने मिलते है। हम सब ने मंदिरो में देवी देवताओं की पूजा की है। उनसे आशीर्वाद लिया है।

लेकिन राजस्थान में यह जो मंदिर है, इसमें बुलेट यानी की मोटरसायकल की पूजा की जाती है। वहा पर बुलेट को ही भगवान मानते है। लोगों का मानना है की वो बुलेट उनकी हर मनोकामना पूरी करती है। यह कुछ चमत्कार से कम नहीं है।

तो आज जानते है इस Om Banna के इस चमत्कारिक Bullet Baba मंदिर के बारे में।

ओम् बन्ना मंदिर – Om Banna Temple:-

Om Banna मंदिर जिसे “बुलेट बाबा मंदिर” भी कहा जाता है। ओम् बन्ना मंदिर भारत के जोधपुर के पास पाली ज़िले में बनाया गया है। यह मंदिर पाली से २० km और पाली-जोधपुर हाइवे से ५३ km दूरी पर चोटिल गाँव के पास स्थापित है। यहा पर एक ३५० cc Royal Enfield Bullet (RNJ ७७७३) की पूजा की जाती है।

सुनने के लिए यह बात थोड़ी अजीब है। हर दिन सैकड़ों भक्त अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए यहा पर आके अपना माथा टेकते है। भाविक यहा पर मन्नत भी माँगते है।

उनका मानना है की यहा माँगी हुई हर मनोकामना पूरी हो जाती है। सिर्फ़ सामान्य जनता ही नहीं बल्कि पुलिसवाले भी इस मंदिर में दर्शन के लिए आते है।

ओम् बन्ना का ये मंदिर पूरी दुनियाभर में एक अदभुत और अनोखा मंदिर है। इसीलिए बड़ी दूर दूर से लोग यहा दर्शन के लिए आते है।

सोचने वाली बात ये है की इस मंदिर में बुलेट की पूजा क्यूँ की जाती है? आख़िर ओम् बन्ना है कोन? तो जानते है इस मंदिर के कहानी के बारे में।

Bullet-Baba-Om-Banna

ओम् बन्ना की कहानी – Story of Bullet Baba:-

Om Banna का पूरा नाम “ओम् सिंह राठौड़” है। वो चोटिल गाँव के रहने वाले थे। उनका “बन्ना” यह शब्द राजस्थान में राजपूत युवकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बन्ना जी के पिता का नाम “ठाकुर जोग सिंह जी” है। जो की लगातार ४० वर्ष तक चोटिला गाँव के सरंपच थे। सरपंच होने के कारण वो हमेशा समाजसेवा करने में जुटे रहते थे।

उन्होंने लोगों की बहोत सहायता की थी इसीलिए पूरे गाँव में उनका सन्मान था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया था।

बहोत सालों के बाद उनके घर में ओम् बन्ना (Om Banna) का जन्म हुआ था। इसीलिए वो हमेशा लाड़ प्यार में ही पले बड़े थे। वो bullet गाड़ी के बहोत शौक़ीन थे। लेकिन उन्हें क्या पता था की वो Bullet bike ही उनकी जान ले लेगी।

यह भी पढ़े:-

ओम् बन्ना की मृत्यु – Om Banna Death:-

२ डिसेंबर १९९१ यह दिन चोटिला गाँव के लोगों के लिए अशुभ दिवस था। क्यूँकि उसी दिन ओम् बन्ना अपनी Bullet से पाली के संदेराव (Sanderao) के पास बाँगड़ी(Bangdi) शहर से अपने गाँव चोटिला वापस जा रहे थे।

तब अचानक उनका अपनी बुलिट से नियंत्रण उठ गया। जिससे उनकी बुलेट सामने एक पेड़ पर जाके टकरा गयी। जिससे Om Banna जी की मौत हो गयी। यह बात पूरे गाँव में आग की तरह फ़ैल गयी।

शूरवात में किसिने इस दुर्घटना पर विश्वास नहीं किया। लेकिन सबने वहा जाकर देखा तो सच में उनका देहांत हो गया था। पोलिस स्टेशन में भी ख़बर दी गयी थी।

ग़ायब हुई ओम् बन्ना की बुलेट :-

पुलिस दुर्घटना की जगह चले गए। पूरी जाँच पड़ताल के बाद उस बुलेट को वो पुलिस थाने लेके गए। यहा से ही चमत्कार की शूरवात होने लगी।

दूसरे ही दिन वो बुलेट पुलिस स्टेशन से ग़ायब हो गयी। सबने बहोत खोजबीन के बाद वो बुलेट जहाँ दुर्घटना हुई वहा पर मिली।

बुलेट को फिर से पुलिस स्टेशन लाया गया। इस बार उस बुलेट को ताला लगा दिया ताकि उसे कोई लेके जा ना सके। लेकिन फिरसे वो बुलेट वहा जाके रुक जाती थी।

पुलिस के बहोत कोशिशों के बाद भी वो उस बुलेट को रौक नहीं पाए। लोगों का मानना था कि ओम् बन्ना की कुछ तो इच्छा अधूरी रह गयी होगी। शायद इसीलिए वो बुलेट बार बार दुर्घटना की जगह पर जाके रुक रही है।

इसीलिए गाँव वालों के कहने पर उस बुलेट को दुर्घटना की जगह पर रख दिया।

ओम् बन्ना दादी के सपने में आए :-

लोगों के अनुसार ओम् बन्ना (Om Banna) उनके दादी के सपने में आए और उन्होंने कहा की “जहाँ पर मेरी दुर्घटना हुई थी वहा पर मंदिर की स्थापना करो तभी मुझे मुक्ति मिलेगी।”

उसके बाद वहा पर ओम् बन्ना के नाम का मंदिर बनाया गया। मंदिर में ओम् बन्ना के बुलेट को भी पूजने लगे।

Om-Banna-Temple-Rajasthan
Pic Credit:- Daniel Villafruela / CC BY-SA

ओम् बन्ना मंदिर की बातें – Interesting Things of Bullet Baba Temple:-

जो लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते है वो यहा पर प्रसाद के रूप में अगरबत्ती, फूल, नारियल और मिठाई भी चढ़ाते है।

कोई कोई ड्राइवर प्रसाद के रूप में शराब की बॉटल भी रख देते है। ओम् बन्ना का जन्मदिन स्थानीय लोग बड़े उत्सव की तरह मनाते है। इसी दौरान बाइक रैली और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

जहाँ पर ओम् बन्ना के बुलेट की दुर्घटना हुई थी वो जगह पहले राजस्थान की सबसे ज़्यादा दुर्घटना होनेवाली जगह माना जाता था। लेकिन जबसे यह मंदिर बना है तबसे यहा पर एक भी दुर्घटना नहीं हुयी।

लोगों का कहना है की ओम् बन्ना उन्हें सभी दुर्घटना से बचाते है। इस चमत्कारी मंदिर को देखने बड़ी दूर दूर से लोग यहा आते है। जोधपुर मार्ग से जो भी जाता है वो Om Banna Temple का दर्शन किए बिना वापस नहीं जाता।

You May Like This:-

====

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे.

Social media पे भी हमें follow करे.

RELATED ARTICLES

Most Popular