HomeInterestingWalter Summerford - सबसे अशुभ व्यक्ति (3 घटनाए)

Walter Summerford – सबसे अशुभ व्यक्ति (3 घटनाए)

Walter Summerford- Most Unlucky Person

Walter Summerford- एक ऐसा आदमी था, जिसको दुनिया का सबसे अशुभ आदमी कहा जाता है। आख़िरकार ऐसा क्या था Walter Summerford में, जिसकी वजह से उसे इतना बदकिस्मत इंसान कहा जाता है? जानेंगे आज के इस article में। जानेंगे वॉल्टर समरफ़ोर्ड के साथ घटित हुई सभी घटनाए जिसकी वजह से उसे दुनिया में सबसे अशुभ व्यक्ति कहा जाता है।

वॉल्टर समरफ़ोर्ड – Walter Summerford :-

बदकिस्मत किसे कहते है?

वो इंसान जिसके साथ हमेशा से ही कुछ ना कुछ ग़लत ही होता है। वो जहाँ जाता है वहाँ कोई ना कोई मुसीबत आ ही जाती है। इसीलिए वो ख़ुद को ही दोषी मानने लगता है।

Major Walter Summerford जो की एक British अधिकारी थे। वो पहले विश्व यूध्य में लढाई के लिए गए थे। उनके साथ कुछ ऐसी ३ अजीबो ग़रीब घटना हुई थी जिसकी वजह से वो सबके लिए अशुभ व्यक्ति (Most Unlucky Person) बन गए। तो दोस्तों जानते है Walter के life से जुड़े उन incidents के बारे में।

वॉल्टर समरफ़ोर्ड से जुड़ी घटनाए – Incidents Happened to Walter Summerford :-

Walter-Summerford-Unlucky-person

पहली घटना:-

साल १९१८ में Walter Summerford के साथ पहली घटना हुई थी। एक बार Belgium के मैदान में वो घोड़सवारी कर रहे थे। तब अचानक से उनके ऊपर आकाश से बिजली गिर गयी।

बिजली गिरने की वजह से उनके कमर के नीचे का शरीर paralyzed हो गया था। इतने बड़े हादसे के बाद भी वो पूरी तरह से ठीक हो गए। उनकी यह हालत देखकर वो ठीक होने से पहले ही उन्हें सेना की और से मुक्त कर दिया था।

Walter पहली घटना से बिलकुल ठीक हो गए थे। Retirement के बाद वह अपनी ज़िंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहते थे। इसीलिए वह Canada चले गए।

लेकिन कहते है ना कि हम कहा भी चले जाए लेकिन बदक़िस्मती हमारा पिछा नहीं छोड़ती। Walter Summerford के साथ बिलकुल ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़े:-

दूसरी घटना:-

साल १९२४ में Walter Summerford के साथ दूसरी घटना हुई थी। एक दिन वो तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ने के बाद तालाब के पास में ही एक पेड़ के नीचे बेठ गए थे।

तब अचानक से एक और बार उनके ऊपर बिजली गिर गयी। लेकिन इस बार उनके शरीर का दाया भाग paralyzed हो गया था। लेकिन इस हादसे से भी वो पूरी तरह से ठीक होगए थे।

तीसरी घटना:-

साल १९३० में उनके साथ फिरसे तीसरी घटना हुई थी। एक दिन गरमी के मौसम में वो पार्क में walking कर रहे थे। तब अचानक से मौसम ख़राब होने लगा। काले बादल छाने लगे और बिजली कड़कड़ने लगी थी।

अचानक से फिर एक बार बिजली उनके ऊपर गिर गयी। इस वक़्त उनकी हालत बहोत ज़्यादा ख़राब थी। दो साल से वो अपने ज़िंदगी से लढ रहे थे। लेकिन शायद इतने हादसों के बाद, उन्होंने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी।

Thunder

१९३२ में आख़िर उनकी मौत हो गयी। मौत के बाद उन्हें क़ब्रिस्तान में दफ़नाया गया था।

पता नहीं की आकाशीय बिजली और Walter Summerford का क्या connection था। क्यूँकि १९३६ में एक बार फिर उनके क़ब्र के ऊपर बिजली गिर गयी। जिसकी वजह से उनके क़ब्र का पत्थर टूट गया था।

मरने के बाद भी बिजली ने उनका पिछा नहीं छोड़ा। अगर हम इन घटनाओं पर ध्यान दे, तो यह समझ आता है की इन तिनो हादसों में ६ साल का ही अंतर कैसे हो सकता है। हर घटना में बिजली ही कैसे गिर सकती है। थोड़ी अजीब बात है लेकिन इसके पीछे का रहस्य आज भी कोई जान नहीं सका।

हालाँकि इस सब के पीछे की सच्चाई कुछ और ही हो सकती है क्यूँकि, इन सब घटनाओं के बारे में और Walter Summerford के बारे में कुछ websites और YouTube videos को छोड़ के ज़्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से वॉल्टर समरफ़ोर्ड की कहानी सच्ची है या झूठ है इसके बारे में कुछ भी कह नहीं सकते। 

यह भी पढ़े:-

====

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे.

Social media पे भी हमें follow करे.

RELATED ARTICLES

Most Popular